UTTARAKHAND

उत्तराखंड में रातभर हुई भारी बारिश, सुबह खुली लोगों की आंख तो दिखा खौफनाक मंजर, देखिए वीडियो

बारिश के कारण उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

देहरादून: देर रात से हो रही है बारिश के कारण उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। आलम ये है कि नेशनल हाईवे 58 ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच पांच जगहों पर बाधित हो गया है। मुनि की रेती के ढालवाला में सड़क पार आए पानी की वजह से सड़क नदी में तब्दील हो गई। इसके साथ ही चमोली ओर रुद्रप्रयाग जनपदों में हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी के जलस्तर पर भी असर पड़ा है।

मूसलाधार बारिश के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने आज शनिवार को विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे नदी का पानी मंदिर परिसर में तक आ चुका है। इससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रायपुर के मालदेवता में बादल फटने से हाहाकार मच गया तो सौंग नदी के ऊफान पर आने से थानो को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

वही सीएम धामी ने कहा कि, हमारी आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ की टीमें और प्रशासन के अन्य अधिकारी उन इलाकों में पहुंच गए हैं जहां रात भर भारी बारिश ने कहर बरपाया. मैं भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का निरीक्षण करने की कोशिश कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें -  अच्छी खबर: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में भर्तियां, शासन ने खाली पदों को भरने का लिया फैसला
Back to top button