UTTARAKHAND

पहलगाम आतंकी हमले में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून।
उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने निकला  कैंडल मार्च

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में रोष है। इस आतंकी हमले में कई मासूम जाने गई जिसको लेकर  आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस भवन से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला ओर कश्मीर में शहीद हुए लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार को कोई ठोस रणनीति बनानी होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं सामने ना आए साथी उन्होंने कहा जो भी आतंकी इस हमले में शामिल थे उनको फांसी या चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए ताकि आने वाले समय में आतंकियों को एक कड़ा सबक मिल सके।

ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड महिला कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से दुःखद खबर..अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
Back to top button