UTTARAKHAND

ऊधमसिंह नगर: गौतम अरोरा ने जेईई मेंस में किया उत्तराखंड टाॅप, आप भी दे बधाई!

ऊधसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी चरणजीत अरोरा के पुत्र गौतम अरोरा ने जेईई मेन्स में 99.916 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

JEE Main Result 2022: जेईई मेन-प्रथम का रिजल्ट घोषित हो गया हैं। जिसमें उत्तराखंड में उधमसिंह नगर के गौतम अरोरा ने टॉप किया है। जेईई मेन्स में कक्षा 12 के छात्र गौतम अरोरा ने गौतम ने 99.916 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी कामयाबी से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। गौतम की उपलब्धि पर उनके परिवार, स्कूल व पूरे किच्छा में हर्ष का माहौल है।

ऊधसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी चरणजीत अरोरा के पुत्र गौतम अरोरा ने जेईई मेन्स में 99.916 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। कक्षा 12 की शिक्षा के साथ ही गौतम ने कोचिंग हासिल कर जेईई मेन्स की तैयारी की। अपनी कड़ी मेहनत लगन, और लगातार मॉक टेस्ट के माध्यम से गौतम ने कामयाबी हासिल की है। साथ ही उन्होंने जेईई मेन्स में 99.916 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ में बर्फबारी से चांदी सी चमकी पहाड़ियां..कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से शुरू

गौतम के पिता चरणजीत अरोरा ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि वह अपनी पढ़ाई के प्रति लगातार समर्पण भाव के साथ प्रयास करता था। जिसका परिणाम उसे इस सफलता के रूप में मिला है। गौतम की उपलब्धि पर विद्यालय संचालक भारत गोयल, गुरजीत सिंह कामरा, प्राचार्या रश्मि आनंद, उप प्राचार्य भूपेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं से गौतम अरोरा से प्रेरणा ले आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Back to top button