UTTARAKHAND

CM धामी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, कहा-जल्द लागू होगा UCC

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया. महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ. मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो जाएगी. यूसीसी के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है. रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें -  देवभूमि की सियासत में दागियों का दखल, इस बार चुनावी मैदान में उतरे 101 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी

ड्राफ्ट रिपोर्ट प्राप्त मिलते ही जल्दी विधानसभा का सत्र बुलाकर पूरे प्रदेश में एक समान कानून लागू कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने यह बात प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश के रूप कही. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया. कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है. हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है. यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है. संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें.

Back to top button