उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद सोमवार को दिन में अच्छी धूप खिली. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से एक बार फिर मुसीबत बढ़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा. इसके 7 मार्च तक बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.
Related Articles
वैश्विक तापमान का कहर: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के, अप्रैल में ही टूटा रिकॉर्ड
5 hours ago
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: अक्षत गोपाल ने किया राज्य टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
5 hours ago














