UTTARAKHAND

उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर जारी, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

देहरादून और ऊधम सिंह नगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जहाँ दोनों युवक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. युवको की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

उत्तराखंड में हादसे थम नही रहे है. आज देहरादून में शिमला बायपास रोड पर बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है, कि सुबह एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्‍कर मार दी. हादसे में स्‍कूटी सवार युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यहां आज एक स्कूटी नंबर एचपी 17 जी 1126 सड़क किनारे पड़ी थी, जिसे किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई थी. हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सारंग बिष्ट पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह निवासी उपरोक्त फॉरेस्ट कॉलोनी तहसील पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है.

वही दूसरी खबर ऊधम सिंह नगर से सामने आई है. यहां ट्रैक्टर-स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट निवासी उम्र 19 वर्ष पवन जोशी पुत्र हेम चंद जोशी निवासी दो दिन पहले रिश्तेदारी में लालकुआं आया हुआ था. बताया जा रहा है कि वह किच्छा होते हुए अपने एक दोस्त के साथ रुद्रपुर जा रहा था. अचानक किच्छा में नालंदा स्कूल पार करते समय अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में पवन जोशी गंभीररूप से घायल हो गया, आनन-फानन में घायल पवन जोशी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें -  यूसर्क द्वारा देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में "USERC Centre of Excellance in Bioinformatics" का उद्घाटन
Back to top button