UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अब हरीश की लगी बंपर लॉटरी, IPL में ड्रीम टीम बनाकर जीते 1 करोड़ रुपये

आईपीएल dream11 लीग में अब तक उत्तराखंड के न जाने कितने लोग करोड़ों रुपए जीत चुके हैं. कालाढूंगी के वार्ड नंबर 2 निवासी हरीश आर्य ने ड्रीम 11 में एक करोड़ की धनराशि जीती है.

आईपीएल ने जब से Dream11 लीग शुरू की है तबसे खिलाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों पर भी पैसे की बारिश हो रही है. जी हां आईपीएल Dream11 लीग में अब तक उत्तराखंड के न जाने कितने लोग करोड़ों रुपए जीत चुके हैं. इस बीच एक और शानदार खबर है. उत्तराखंड के हरीश आर्य ने आईपीएल dream11 में एक करोड़ रुपए जीते हैं। कालाढूंगी का हरीश आर्य रातोंरात करोड़पति बन गया है. युवक मजदूरी करता है, हरीश ने बताया कि वह पिछले छह साल से Dream 11 पर क्रिकेट टीम बनाकर गेम खेल रहा था.

इस बार किस्मत चमकी और एक करोड़ रुपए जीत गया. अब उसका सपना पूर हो गया है. इस राशि के जीतने के बाद युवक का परिवार बेहद खुश है. कालाढूंगी के वार्ड नंबर 2 निवासी हरीश आर्य ने Dream 11 में एक करोड़ की धनराशि जीती है. गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक ने कहा कि वह जीती धनराशि से अपने लिए मकान बनाने के साथ ही अपनी बहन की शादी करेगा। बता दें कि, हरीश आर्य के पिता कैलाश आर्य राजमिस्त्री का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने सदन में पेश किया 5440.43 करोड़ का अनुपूरक बजट
Back to top button