CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड: रिश्ते को किया शर्मसार, फूफा ने नाबालिग के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के रायपुर में नाबालिग से फूफा ने ही दुष्कर्म किया. जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को रायपुर को चार नंबर चक्की रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां रिश्ते के फूफा ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक दो जनवरी को थाना रायपुर आकर एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया. जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि वर्तमान में वह अपने पति से अलग रहती है, तथा पति के साथ विवाद के चलते इसका पति और उनकी नाबालिक पुत्री अपने सगे फूफा के घर पर रह रहे थे. महिला ने बताया की नव वर्ष में उसका पति उसकी पुत्री को घर छोड़ गया, उसने बताया कि उसके सगे फूफा धीरेंद्र मल ने डरा धमकाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड: यहां मिली रहस्यमयी गुफा, पौराणिक चित्रलेखों भरपूर अद्भुत सुंदरता की मिशाल

महिला की शिकायत पर थाना रायपुर में तत्काल धारा 376(3)/व 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुवे अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आज अभियुक्त धीरेंद्रमल उर्फ घोलेमल पुत्र चंद्र बहादुर मल निवासी चार नंबर चक्की रायपुर उम्र 62 वर्ष को चार नंबर चक्की रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है.

Back to top button