UTTARAKHAND

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2022 के लिए 20 विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर, पढ़िए पूरी डिटेल

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पहली बार विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. यह उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 22 साल में पहली बार हो रहा है. कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग साल भर पहले ही विभिन्न परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी कर रहा है. उत्तर प्रदेश में पहले से ही विभिन्न परीक्षाओं के कैलेंडर जारी होते रहे हैं. ऐसे में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार के आने के बाद छात्रों के लिए यह सुविधा जारी की है. कैलेंडर के जारी होने से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह सुविधा रहेगी कि किस महीने में किस तारीख को कौन सी परीक्षा है. इसको लेकर छात्र ना केवल निश्चित रहेगा, बल्कि समय से अपनी तैयारी भी करता रहेगा. दरअसल पहले समय-समय पर परीक्षा के कार्यक्रम जारी होते थे. जिससे प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले छात्र असमंजस की स्थिति में रहते थे. लेकिन अब पूरे साल भर का कैलेंडर जारी हो गया है. ऐसे में छात्र अपने क्वालिफिकेशन के अनुसार एग्जाम की तैयारी कर सकेगा सकते है.

यह भी पढ़ें -  मसूरी में बर्फबारी के बीच अनोखे अंदाज में दिखे 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार, वायरल हुआ वीडियो
Back to top button