UTTARAKHAND

उत्तराखंड: महिला पर्यटक ने शराब पीकर जमकर काटा हंगामा, राहगीरों को दीं गालियां

महिला पर्यटक ने शराब पीकर हंगामा खड़ा कर दिया. एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए. राहगीरों को गालियां दीं.

उत्तराखंड में मेहमानों के आदर-सत्कार की परंपरा रही है, लेकिन कुछ पर्यटक पहाड़ और यहां की संस्कृति का सम्मान करना आज तक नहीं सीख पाए. पहाड़ की खूबसूरत वादियां अय्याशी और दारूबाजी का अड्डा बनकर रह गई हैं. नैनीताल में भी इस तरह के नजारे आम हैं. यहाँ शुक्रवार को हंगामा हो गया. तल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर मुंबई से अपने पति के साथ आई महिला शराब के नशे में गालीगलौज कर रही थी. हो-हल्ला करने के साथ ही राहगीरों को पकड़कर हंगामा करने लगी.

मौके पर भीड़ जुट गई. उसने एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए. वह किसी तरह भाग निकला. महिला का पति भी नशे में था. बताया गया कि इस दौरान किसी ने उसके हाथ से शराब का पव्वा छीन लिया तो वह भी भड़क उठा. सूचना पर तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर टीम के साथ पहुंच गए. उन्होंने महिला के पति को सख्त हिदायत दी कि वह उसे ले जाए. महिला अपने पति के साथ बस स्टेशन की ओर चली गई.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहाँ जंगल में मिले 1000 और 500 के पुराने नोट, मचा हड़कंप
Back to top button