UTTARAKHAND

उत्तराखंड में कोहरे के चलते दो बसों जबरदस्त भिड़ंत, 7 यात्री गंभीर घायल

हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री कर्मचारियों से भरी बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में सात लोग घायल हो गए.

हल्द्वानी में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है, जो हादसे की वजह बन रहा है. हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री कर्मचारियों से भरी बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया है, कि हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा को जा रहे रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई.

दोनों बसों के आपस में टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतर कर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर का कहना है, कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है, हादसे में दोनों बसों के साथ यात्री घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है. कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है क्रेन के माध्यम से दोनों बसों को सड़क से किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Board Exam 2022: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम
Back to top button