CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड: प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाने का किया प्रयास, महिला की हालत गंभीर

उत्तराखंड में भी दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तरह के लिव इन पार्टनर को जान से मारने का प्रयास किया है, हालांकि आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो पाया.

उत्तराखंड में भी दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तरह के लिव इन पार्टनर को जान से मारने का प्रयास किया है, हालांकि आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो पाया. आरोपी ने अपनी महिला लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाने का प्रयास किया था. जिससे वो बुरी तरह झुलस गई. पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर में एक युवक पर लिव इन में रह रही महिला पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगा है. गंभीर रूप से झुलसी महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़िता के पिता ने ट्रांजिट कैंप थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी शंकर चक्रवर्ती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी दीपा मुखर्जी का विवाह 12 वर्ष पहले दिनेशपुर निवासी नितिन मुखर्जी के साथ हुआ था. शंकर का कहना है कि करीब एक साल पहले दीपा अपने पति से अलग होकर ट्रांजिट कैंप के किराए के मकान में संजय शाह के साथ रहने लगी थी. आरोप है कि 22 नवंबर को संजय ने दीपा पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. दीपा का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. शंकर को घटना के बारे में बृहस्पतिवार को पता चला तो वह दीपा को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे जहां दीपा ने उनको पूरी घटना बताई. इस तहरीर के आधार पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने संजय के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -  प्रदेश की अकादमिक और सरकारी वेबसाइटों पर चीनी हमले, ऑटो सिस्टम लगाने की तैयारी
Back to top button