UTTARAKHAND

उत्तराखंड के चारों धामों गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भेंट की

आज उत्तराखंड के चारों धामों गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री  Amit Shah  के साथ भेंट की।

पुरोहित गणों ने गृहमंत्री जी को आगामी सीजन में धामों के कपाट खुलने के अवसर पर आमंत्रित किया।

गृह मंत्री जी से पुरोहितों ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जिस तरह धामों को गरिमापूर्ण तरीके से व्यवस्थित किया जा रहा है, कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, तीर्थों को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए उन्हें आम जनता की सुविधा की दृष्टि से व्यवस्थित किया जा रहा है, यह अपने आप में अलौकिक है।

ऑलवेदर रोड के निर्माण, धामों के सुंदरीकरण की योजनाओं और यात्री सुविधाओं हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से धामों की भव्यता बढ़ी हैं।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अवस्थापना का उच्चीकरण करने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें -  आसमानी आफत का कहर: हल्द्वानी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गृह मंत्री जी ने कहा कि ये हमारे आस्था के केंद्र है, जो हमें सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं परंपराओं के अनुरूप इन्हें संरक्षित, विकसित और व्यवस्थित करने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

 

Back to top button