UTTARAKHAND

अवैध अतिक्रमण का सफाया होने तक जारी रहेगा अतिक्रमण अभियान- सीएम धामी

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से अवैध मदरसों के खिलाफ ऐक्शन जारी है। अभी तक 100 से ज्यादा अवैध मदरसों को सील कर दिया है। वहीं अवैध मदरसों के साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बनाई गईं मजारों पर भी प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। इसको लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया है । उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण , अवैध मजारे अवैध जो भी है सबको वैध रूप में लाएगा जाएगा और जबतक ये अतिक्रमण पूरी तरीके से नहीं हटेगा तब तक ये अभियान जारी रहेगा । ये काम केवल शुरू करने के लिए नहीं है बल्कि पूरी तरीके से साफ सफाई करने के लिए है।

पुष्कर सिंह धामी , मुख्यमंत्री ,उत्तराखंड सरकार 
यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के लिए सरकार कर रही जबरदस्त तैयारियां, जानिए कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Back to top button