उत्तराखंडराजनीति

बीड़ी भी मांग कर पीते हैं पूर्व विधायक, पूर्व विधायकों की दुर्दशा पर विधायक विशन सिंह चुफाल का अटपटा बयान

*बीड़ी भी मांग कर पीते हैं पूर्व विधायक-बिशन सिंह चुफाल*

उत्तराखण्ड में पूर्व विधायकों की पेंशन वृद्धि को विधानसभा की मंजूरी मिलने के बाद पूर्व विधायकों की पेंशन 40,000 से बढ़कर 60,000 हो गई है। जिस पर डीडीहाट से भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल का हास्यास्पद बयान सामने आया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पूर्व विधायकों की दुर्दशा को बताते हुए बेहद मार्मिक टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी पूर्व विधायक बीड़ी भी मांग कर पीते हैं।

डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि पूर्व विधायकों के कई खर्चों के कारण शायद कई बार आर्थिक तंगी इतनी हो जाती है कि वह बीड़ी भी दूसरों से मांग कर पीते हैं और जनप्रतिनिधि होने के नाते पेंशन में वृद्धि उनका हक है, जो उन्हें मिलना ही चाहिए । उन्होंने कहा कि अब सवाल ये है कि उत्तराखंड का ऐसा कौन सा विधायक है जो इस तरह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।

यह भी पढ़ें -  कालोनी पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या, मौत की खबर सुनकर दोस्त फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button