उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक और बड़ा सड़क हादसा, स्कूल जा रहे शिक्षकों की कार खाई में गिरी..3 शिक्षकों की मौत

कोटद्वार में एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है. इस दुर्घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है.

उत्तराखंड से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, बता दें की मंगलवार सुबह कोटद्वार से स्कूल जा रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर दुगड्डा के पास फ़तेहपुर बैंड के पास गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे 3 शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें की कोटद्वार से गुमखल की ओर जाते समय यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार ने आगामी चारधाम, हेमकुंड साहिब यात्रा और पर्यटन सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान किया शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button