UTTARAKHAND

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक, यहाँ दिनदहाड़े गुलदार ने 3 लोगों को किया घायल.. इलाके में दहशत

गुलदार ने दिनदहाड़े एक साथ 3 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उत्तराखंड में जंगली जानवर दहशत का सबब बने हुए हैं. पहाड़ से लेकर मैदान तक ऐसा कोई जिला नहीं, जहां गुलदार के हमले की घटनाएं ना हो रही हों. पहले गुलदार सिर्फ जंगल के आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय रहते थे, मवेशियों पर हमला करते थे. लेकिन अब गुलदार दिनदहाड़े घनी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं, इंसानों पर हमला कर रहे हैं. अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी, नई टिहरी समेत ऐसा कोई जिला नहीं जहां गुलदार के हमले की घटनाएं ना हो रही हों. गुलदार के हमले का ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट भौरा तोक का है जहाँ गुलदार ने दिनदहाड़े एक साथ 3 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है.

जानकारी के मुताबिक घटना बीते रोज शाम करीब 4:30 बजे की है जब दो औरतें और एक युवक अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत में ले गई थी. इस दौरान अचानक जंगल से गुलदार दौड़ता हुआ आया और महिलाओं पर हमला कर दिया. वहीं कुछ ही दूरी पर एक युवक भी मौजूद था, उस पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया इस पर महिलाओं के शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंचे और आनन-फानन में गांव वालों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इस दौरान घायल महिला बचुली देवी पत्नी दिनेश लाल और सुमित कुमार पुत्र हरीश गंभीर घायल होने के चलते उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायल महिला पुष्पा देवी पत्नी हरीश को मामूली रुप से घायल हुई थी, उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आम बजट से पहले सरकार ने जनता के साथ शुरू किया संवाद
Back to top button