UTTARAKHAND

उत्तराखंड: टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम? 120 नहीं.. अब 140 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

खासकर टमाटर के रेट तेजी से बढ़े हैं. इसकी क्वालिटी के हिसाब से 100 से 140 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकने लगा है.

टमाटर की कीमतों (Tomato Price) में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, हर रोज इसका भाव नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है और इसके चलते घरों की रसोई से रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली ये सब्जी गायब सी हो गई है. सरोवर नगरी में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं. इससे खाने का जायका बिगड़ गया है. खासकर टमाटर के रेट तेजी से बढ़े हैं. इसकी क्वालिटी के हिसाब से 100 से 140 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकने लगा है. इस वजह से घरों में बन रही सब्जियों में टमाटर का तड़का लगना तक बंद हो गया है.

होटल-रेस्टोरेंट में पर्यटकों सहित स्थानीय ग्राहकों के सलाद में टमाटर की कटौती हो गई या प्लेट से गायब है. सब्जियों के दाम में बढ़ोत्तरी से घरों का बजट गड़बड़ा गया है. सरोवर नगरी में हल्द्वानी सहित गरमपानी, खैरना, कोटाबाग सहित कालाढूंगी रोड से सटी ग्राम पंचायतों से सब्जियों की आवक होती है. इस बार बारिश से ग्रामीण इलाकों में सब्जियों का उत्पादन बेहद कम हुआ है तो हल्द्वानी मंडी में भी महंगे दाम में सब्जियां मिल रही हैं. सब्जियों के थोक कारोबारी हिमांशु जोशी के अनुसार टमाटर नासिक महाराष्ट्र से नहीं आ रहा है. बारिश से नदी किनारे के इलाकों की सब्जियां खराब होने का भी असर पड़ा है. रेस्टोरेंट संचालक रुचिर साह बताते हैं कि टमाटर महंगा होने की वजह से सलाद में कटौती करनी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विभाग में आज लगभग 500 पदों के सृजन पर लग सकती है मुहर
Back to top button