उत्तराखंड

Holidays Calendar 2023: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखें लिस्ट

उत्तराखंड शासन में सचिव विनोद कुमार सुमन ने साल 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. वहीं पहली बार नियमित रूप से इगास ( बूढ़ी दिवाली) की छुट्टी को भी कैलेंडर में स्थान दिया गया है.

साल 2022 को छोड़कर नए साल 2023 में कदम रखने जा रहे. उत्तराखंड शासन में सचिव विनोद कुमार सुमन ने साल 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. वहीं पहली बार नियमित रूप से इगास ( बूढ़ी दिवाली) की छुट्टी को भी कैलेंडर में स्थान दिया गया है. अब तक सरकार इगास से पहले छुट्टी की घोषणा करती थी. लेकिन, अब बाकायदा इस त्योहार को सालाना कैलेंडर में छुट्टी को जगह दे दी गई है.

सार्वजनिक अवकाशों की सूची

  • गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
  • महाशिवरात्रि – 18 फरवरी
  • होलिका दहन- 07 मार्च
  • होली – 08 मार्च
  • रामनवमी- 30 मार्च
  • महावीर जन्मदिवस – 04 अप्रैल
  • गुड फ्राइडे – 07 अप्रैल
  • डा भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस – 14 अप्रैल
  • ईद-उल-फितर – 22 अप्रैल
  • बुद्ध पूर्णिमा – 05 मई
  • ईद उल अजहा- 29 जून
  • हरेला – 16 जुलाई
  • मोहर्रम – 29 जुलाई
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  • रक्षा बंधन- 31 अगस्त
  • जन्माष्टमी- 07 सितंबर
  • ईद-उल-मिलाद- 28 सितंबर
  • महात्मा गांधी जन्मदिवस – दो अक्टूबर
  • दशहरा – 24 अक्टूबर
  • महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस – 28 अक्टूबर
  • दीपावली- 12 नवंबर
  • गोवर्धन पूजा – 13 नवंबर
  • ईगास-बग्वाल – 23 नवंबर
  • गुरु नानक जन्मदिवस – 27 नवंबर
  • क्रिसमस – 25 दिसंबर
यह भी पढ़ें -  Student Union Elections: उत्तराखंड के कॉलेजों में इस दिन होंगे छात्रसंघ चुनाव, आदेश जारी

सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों रहेगा अवकाश

  • गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस-05 जनवरी
  • चेटीचंद – 22 मार्च
  • विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
  • गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस- 24 नवंबर
Back to top button