UTTARAKHAND

उत्तराखंड के चार जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है.

कुछ दिन  राहत देने के बाद उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर अपना कहर बरपाने जा रहा है. मौसम विभाग  के मुताबिक, आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है. 

भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ ही गरज के साथ तेज बौछार की संभावना जताई है. साथ ही ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इस संबंध में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें -  3 घंटे के अंदर 2 बार डोली उत्‍तराखंड की धरती..ऋषिकेश-चमोली सहित कई शहरों में भूकंप के झटके
Back to top button