UTTARAKHAND

बधाई दें: नर्सिंग पीजी परीक्षा में साक्षी ने किया उत्तराखंड टॉप, परिवार में खुशी की लहर

तीर्थनगरी ऋषिकेश निवासी साक्षी तिवारी ने 79 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है.

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी देहरादून की ओर से संचालित उत्तराखंड स्टेट नर्सिंग प्रवेश परीक्षा एमएससी का प्रोव‍िजनल परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है. तीर्थनगरी ऋषिकेश निवासी साक्षी तिवारी ने 79 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है. साक्षी के साथ ही चमोली निवासी एकता भी 79 अंक के साथ संयुक्त टापर रही हैं. लिस्ट में 76 अंक के साथ दूसरे स्थान पर स्वर्णिका नेगी, तीसरे पर 74 अंक पाकर मोनी राणा का स्थान रहा. इस प्रवेश परीक्षा में 92 अभ्यर्थी सफल रहे हैं. साक्षी के पिता का नाम हरीश तिवारी है, जो पेशे से एक वरिष्ठ पत्रकार हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गहरा सकता है तेल का संकट, आईओसी, एचपी और भारत गैस के सभी चालक हड़ताल पर
Back to top button