उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा को कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा को मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘हिमालय पुत्र’ हेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती के अवसर पर देहरादून के घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने बहुगुणा जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें एक महान जननेता बताया, जिन्होंने हमेशा आम जनता के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जीवन राजनीतिक सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका संघर्ष और विचार आज भी हम सभी को प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें -  एसजीआरआर विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबरों ने ज्वाइन किया ऑनलाइन एफडीपी कोर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button