UTTARAKHAND

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आर्मी का ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त,1 सैन्‍यकर्मी की मौत..1 घायल

एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास सोमवार दोपहर लगभग एक बजे सेना का ट्रक सड़क में पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक हादसे का शिकार हो गया. उक्‍त हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ. जहां सोमवार दोपहर लगभग एक बजे सेना का ट्रक सड़क में पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई व एक घायल हो गया. वाहन में केवल दो व्‍यक्ति सवार थे. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: जंगली हाथी का आतंक, जंगल में गए युवक को पटक-पटककर मार डाला, दहशत में लोग!
Back to top button