UTTARAKHAND

तोताघाटी के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन खाई में गिरने से एक की मौत

श्रीनगर से देहरादून जा रहा एक वाहन तोता घाटी में खाई में गिर गया. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक घायल है.

श्रीनगर से देहरादून जा रहा एक वाहन तोता घाटी में खाई में गिर गया. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक घायल है. शनिवार रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे  वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था. आपदा न्यूनीकरण विभाग टिहरी के मुताबिक दुर्घटना में वाहन हेल्पर दिनेश चौधरी निवासी विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चालक एवं वाहन मालिक देव सिंह  पुत्र मोहन निवासी बादाम वाला विकासनगर देहरादून घायल हैं. जिसे पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से खाई से निकलवा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है.

यह भी पढ़ें -  धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन लगातार जारी, अभी तक इतने मदरसा किए जा चुके सील
Back to top button