UTTARAKHAND

उत्तराखंड में यहां दो हिस्सों में कटा हुआ शव बरामद, मचा हड़कंप

नैनीताल जिले के लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में एक युवक का दो हिस्सों में कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया.

नैनीताल जिले के लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में एक युवक का दो हिस्सों में कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हल्द्वानी में शहर से एक किमी की दूरी पर लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमर से कटा हुआ मिला.

रेलवे विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. रेल पटरी के बीचों-बीच मिला शव लगभग 30 वर्षीय युवक का है. युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया रात में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है.

यह भी पढ़ें -  गौरवशाली पल: देहरादून की अर्चना का मलयेशिया में डंका, भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक
Back to top button