UTTARAKHAND

सीएम धामी ने दी दुर्गा अष्टमी-नवमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा अष्टमी एवं नवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा अष्टमी एवं नवमी शक्ति की उपासना का पर्व है। जो मातृ शक्ति के रूप में इस जगत में व्याप्त है। यह पर्व महिला सशक्तिकरण के प्रति भी हमारा ध्यान आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड की महिलाओं को हर क्षेत्र में मजबूत बनाएगी राज्य महिला नीति, महिला आयोग ने हर मुद्दे पर बारीकी से तैयार किया है मसौदा
Back to top button