CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात.. मामूली विवाद के चलते पत्नी पर पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, महिला की हालत नाजुक

पति पत्नी के बीच विवाद इस हद तक पहुंच गया कि पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला. हालांकि अभी विवाहिता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

उत्तराखंड के बाजपुर कनोरा गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया. छोटी-छोटी लड़ाई मारपीट, हत्या तक पहुंच रही है. हत्या के कई मामले सामने आ रहे हैं. हत्या के प्रयास का ऐसा ही एक मामला बाजपुर से सामने आया है. जहां पति-पत्नी के बीच विवाद इस हद तक पहुंच गया कि पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला. पति ने पत्नी को कमरे में बंद किया और उसपर चाकुओं से हमला किया. युवती की चीख पुकार सुन आस-पास के पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए. भीड़ बढ़ती देख आरोपित मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से युवती को घायल अवस्था में काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी गयी है. इस घटना के चलते गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

बाजपुर कनोरा गांव निवासी दानिश पुत्र वाहिद पेंटर गांव में ही दर्जी की दुकान चलाता है. करीब छह माह पहले उसकी शादी जनपद रामपुर (उत्तर-प्रदेश) निवासी नरगिस से हुई थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि सोमवार को स्वजनों की गैरमौजूदगी में दानिश ने पत्नी को कमरे में बंद करके उसे चाकुओं से गोद डाला. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी देख आरोपित कमरे से फरार हो गया. आनन-फानन में दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की मदद से नरगिस को घायल अवस्था में काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस ने घटना की सूचना विवाहिता के मायके वालों को देने के साथ ही फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है. कि आरोपित ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला क्यों बोला है.

यह भी पढ़ें -  Haridwar Panchayat Election: BJP का बेहतरीन प्रदर्शन, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत पांच ब्लॉकों में भगवा ही भगवा
Back to top button