उत्तराखंड

उत्तराखंड: जॉर्ज एवरेस्ट की खाई में गिरकर पर्यटक की मौत, रिश्तेदारों के साथ घूमने आया था युवक

मसूरी में एक युवक पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया. पुलिस युवक को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मसूरी में एक युवक पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया. पुलिस युवक को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक रिश्तेदारों के साथ मसूरी घूमने आया हुआ था. शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को पर्यटक स्थल जार्ज एवरेस्ट पार्क से करीब 50 मीटर ऊपर से एक युवक का पैर फिसल गया. वह करीब पांच 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और गहरी खाई से मृतक पर्यटक का शव निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में पंचायत चुनाव मतगणना के लिए 470 कार्मिकों का पारदर्शी चयन

कोतवाल ने बताया कि शव को शहर के उप जिलाचिकित्सालय लंढौर की मोर्चरी में रखा गया. मृतक युवक की पहचान उमेश कुमार, पुत्र ब्रह्म कुमार, उम्र29, निवासी डिंडुखेड़ा थाना कांधला जिला शामली यूपी के रूप में हुई है. वह फिलहाल कल्याणपुरी, दिल्ली में रह रहा था. बताया कि उमेश कुमार अपने चाचा रवि और दो अन्य रिश्तेदार अमन और देवेंद्र के साथ 3 अगस्त को दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे. 4 अगस्त को ऋषिकेश से घूमने के लिए शाम करीब 5 बजे के लगभग मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पहुंच गए थे लेकिन जॉर्ज एवरेस्ट पार्क से करीब 50 मीटर ऊपर टेकरी से उमेश कुमार का पैर फिसल गया और मौत हो गई.

Back to top button