UTTARAKHAND

सील किए गए अवैध मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अब नजदीकी स्कूलों में मिलेगा दाखिला

देहरादून।

उत्तराखंड में सील किए गए मदरसे तब तक नहीं खुलेंगे, जब तक वे सभी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते।  मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने सरकार का रुख स्पष्ट किया। पत्रकारों से बातचीत में शमून कासमी ने बताया कि जो मदरसे मानकों का पालन नहीं कर रहे थे और सील किए गए, उनके बच्चों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए डीएम और शिक्षा विभाग को कहा गया है। उन्होने साफ कहा कि निर्धारित मानकों से कोई समझोता नहीं किया जाएगा।

मुफ्ती शमून कासमी, अध्यक्ष, मदरसा बोर्ड

यह भी पढ़ें -  CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ISBT का औचक निरीक्षण, ज़िलाधिकारियों को दिये निर्देश
Back to top button