UTTARAKHAND

उत्तराखंड: डांसर श्वेता महारा का भू-कानूनू को लेकर विवादित बयान, बोली क्या करोगे भू-कानून का

वीडियो में श्वेता कहती नजर आ रही हैं कि सब जगह एक की टॉपिक है. भू-कानून, भू-कानून, भू-कानून, उसके अलावा कोई दूसरा टॉपिक नहीं है.

गढ़वाली कुमाऊंनी एल्बम की एक्टर व डांसर श्वेता श्वेता महारा के भू-कानूनू को लेकर विवादित बोल से विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में वीडियो जारी कर भू-कानून के टॉपिक और इसे लेकर हो रही रैलियों पर सवाल उठाए हैं. विवाद बढ़ा तो श्वेता ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम से हटा लिया. पर वीडियो हटाने से पहले ही यह वायरल हो गया. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं. वीडियो में श्वेता कहती नजर आ रही हैं कि सब जगह एक की टॉपिक है भू-कानून, भू-कानून, भू-कानून, उसके अलावा कोई दूसरा टॉपिक नहीं है. वीडियो साभार News 31 Uttarakhand..

यह भी पढ़ें -  देहरादून-दिल्ली नेशनल हाईवे को छह लेन बनाने की मिली मंजूरी, पहले चरण में रुड़की से मेरठ तक होगा काम

भू-कानून के ऊपर मैं अब आवाज नहीं उठाउंगी. क्योंकि मुझे जितनी आवाज उठानी थी उठा दी है. इससे बड़ा टॉपिक है एक लड़की की जिंदगी. मेरे को अंकिता के टॉपिक में बोलना था, मैं बोली हूं. अब सिर्फ टॉपिक चलेगा तो लड़कियों के ऊपर टॉपिक चलेंगे. पहले नारी की इज्जत करना सीखो. जमीन का क्या करोगे जब लड़कियां ही नहीं बचेंगी तो. लड़कियां ही खत्म हो जाएंगी. बताओ हमारे उत्तराखंड जैसी जगह पर भी रेप हो रहे हैं. क्या करोगे तुम इस भू-कानून का, बताओ तो. यहां रैली कर दी, वहां रैली कर दी, कोई फायदा नहीं इन सब चीजों का. पहले लड़कियों की इज्जत करना सीखे.

Back to top button