उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड की संकल्प को साकार कर रही हैं ऑटोमेटेड पार्किंग

देहरादून।

राजधानी  देहरादून में निर्माणाधीन  स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड के सामने  तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम की आइडिया मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं जिसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है । इसको लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी दी ।

सविन बंसल , जिलाधिकारी, देहरादून

यह भी पढ़ें -  सतर्क रहें: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button