UTTARAKHAND

पुलिस विभाग से दु:खद खबर, इस कांस्टेबल का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन

देहरादून।

कोतवाली नगर देहरादून(रिपोर्टिंग पुलिस चौकी लख्खीबाग) में नियुक्त कांo नाoपुo दयाराम यादव जी का हृदयघात होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया, जिनके परिजनों को इस संबंध में अवगत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत दयाराम यादव जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की। दिवंगत दयाराम यादव जी उम्र 50 वर्ष मूल रूप से ग्राम: पलिया, थाना बिरनो, जिला गाजीपुर, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे तथा वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, होटल में छुपे बदमाश ने दरोगा को मारी गोली
Back to top button