UTTARAKHAND

देवप्रयाग के पास खाई में गिरा ट्रक, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत

श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल जा रहा एक ट्रक देवप्रयाग के पास गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल जा रहा एक ट्रक देवप्रयाग के पास गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक सितारगंज से गल्ला गोदाम श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल चावल लेकर जा रहा था. लेकिन एनएचपीसी मोड देवप्रयाग के पास ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया और हादसे में चालक की मौत हो गई.

घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को सोमवार सुबह मिली. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. चालक की पहचान जगजीत सिंह (37) निवासी हरदासपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुआ है. एसडीआरएफ ने घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दे दी है.

यह भी पढ़ें -  CM पुष्‍कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 1550 पदों पर जल्द होगी भर्ती
Back to top button