Inbox Uttarakhand featureUTTARAKHAND

शराब पीने में उत्तराखंड के पुरुष सबसे आगे, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में हुए चौंकाने वाले खुलासे

आपको जानकर हैरानी होगी की शराब पीने के मामले में उत्तराखंड के पुरूष उत्तर भारत में पहले स्थान पर है.

बीते दिनों नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में दंग कर देने वाला खुलासा हुआ है। लाजमी है कि पहाड़ी जिलों में नशे का चलन काफी बढ़ चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी की शराब पीने के मामले में उत्तराखंड के पुरूष उत्तर भारत में पहले स्थान पर है। जी हां ये हम नहीं कह रहे है। ये खुलासा हुआ है नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में। आपको बता दें की नेशनल फैमिली हेल्थ ने देशभर में सर्वे करवाया, जिसमें जानने की कोशिश की गई कि आखिरकार किस राज्य में कितने प्रतिशत महिलाएं और पुरुष शराब पीते हैं.

नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उत्तराखंड में लगभग 32.1 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं. यह उत्तर भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा दर है। दूसरे नंबर पर भी पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश है, जहां 31.9 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। 27.9 प्रतिशत के साथ दिल्ली तीसरे नंबर है। उत्तर भारत में सबसे कम जम्मू एवं कश्मीर में 10.5 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं। जबकि महिलाओं को लेकर राहत भरी खबर है। ये सर्वे महिलाओं पर भी किया गया और सर्वे में बताया गया कि उत्तराखंड में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या 0.1 प्रतिशत है. जबकि सबसे अधिक महिलाएं लद्दाख में शराब का सेवन कर रही हैं. देश भर में गोवा एक ऐसा राज्य है जहां पर शराब का सबसे ज्यादा सेवन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग: सचिव के फर्जी आदेश से इंजीनियरों के ट्रांसफर, एचओडी ने किए निरस्त
Back to top button