उत्तराखंडगढ़वाल

उत्तरकाशी एवलॉन्च में 5 शव और बरामद, 27 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोज जारी

Avalanche in Uttarkashi: द्रौपदी का डांडा चोटी पर हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर क्रेवास में दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 27 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोज के लिए आज गुरुवार को भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। निम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने आज सुबह 5 शव बरामद कर दिए हैं। अभी तक 9 शव बरामद हो चुके हैं। यह जानकारी नेहरू पर्वतारोहण ने दी है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से मिली जानकारी

हिमस्खलन में लापता हुए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के बचाव के लिए जम्मू कश्मीर के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम पहुंची है। इस टीम को द्रौपदी डांडा के बेस कैंप क्षेत्र में उतारा गया है। यहां से जवानों को द्रौपदी डांडा 2 भेजा गया। माना जा रहा है गुलमर्ग आए आई यह खास टीम उच्च हिमालयी क्षेत्र में काम करने में महारत रखती है। ऐसे में रेस्कयू अभियान में भी तेजी आएगी क्योंकि जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें -  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रामनगर के सोमांश डंगवाल टीवी पर आएंगे नजर
Back to top button