UTTARAKHAND

देहरादून में यहां केवल 1 रूपये में मिलेगा घर जैसा पेटभर खाना, पढ़िए पूरी खबर

प्रेमनगर स्थित शिरडी साई मंगल धाम में एक रूपये में भरपेट भोजन मिलेगा. गुरुवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भोग लगाकर अभियान का शुभारंभ किया.

प्रेमनगर स्थित शिरडी साई मंगल धाम में एक रूपये में भरपेट भोजन मिलेगा. मंदिर समिति व क्षेत्रवासियों के सहयोग से दोपहर एक से तीन बजे तक भोजन उपलब्ध रहेगा. गुरुवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भोग लगाकर अभियान का शुभारंभ किया. मंदिर के संस्थापक सुरेश चावला ने बताया कि गुरुवार को दिनभर भंडारा जबकि अन्य दिन दोपहर एक से तीन बजे तक एक रूपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ कम से कम एक टाइम भरपेट भोजन उपलब्ध हो, यह प्रयास कर रहें हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर समिति से जुड़े सभी लोग दिन रात मेहनत करके लोगों की बेहतर सेवा देने का काम करेंगे. एक रुपये सिर्फ इसलिए लिया जा रहा है. ताकि आनेवाले जरूरतमंदों को लगे कि पैसा देकर सम्मान के साथ भोजन प्राप्त किया है. प्रत्येक दिन अलग-अलग मेनू में लोगों को भरपेट भोजन देने का काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  दुःखद खबर: बदरीनाथ धाम में GMVN के रीजनल मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत
Back to top button