POLITICSUTTARAKHAND

उपचुनाव से पहले BJP में शामिल हो सकते हैं AAP के CM कैंडिडेट रहे कर्नल अजय कोठियाल

कर्नल कोठियाल के करीबी सूत्रों की मानें तो वे 24 मई को बीजेपी में शामिल होंगे. बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल अजय कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पिछले दिनों पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था. वहीं अब भाजपा के सूत्रों के अनुसार कर्नल कोठियाल एक-दो दिन में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कर्नल कोठियाल के करीबी सूत्रों की मानें तो वे 24 मई को बीजेपी में शामिल होंगे. बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल अजय कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी.  

उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में अपना सीएम फेस घोषित किया था.उत्तराखंड की बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट कर्नल कोठियाल खुद गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे.आम आदमी पार्टी को कर्नल कोठियाल के सैनिक बैकग्राउंड का फायदा नहीं मिला और पार्टी का खाता भी नहीं  खुल सका. खुद कर्नल कोठियाल भी न सिर्फ विधानसभा चुनाव हारे, बल्कि तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें महज 5000 वोट मिले थे. 

यह भी पढ़ें -  सड़क पर शराब पीकर, पुलिस को चैलेंज करने वाले बॉबी कटारिया का उतरा नशा, अब कोर्ट में करना चाहता है सरेंडर
Back to top button