UTTARAKHAND

गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा..उपचुनाव जितने के बाद शपथ लेने जा रहे नवनिर्वाचित प्रधान की मौत, 3 घायल

अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया. जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि, तीन लोग घायल हो गए.

उत्तराखंड में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है.संकरे पहाड़ी रास्तों पर सफर सुरक्षित नहीं रह गया है. इस वक्त एक बड़े सड़क हादसे की खबर टिहरी से सामने आ रही है जहाँ अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया. जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि, तीन लोग घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के पास हुआ है. यहां एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया. जिससे एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गई. इसके अलावा 3 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम प्रताप धीमान था, जो टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था और आज शपथ लेने थत्यूड़ ब्लॉक जा रहा था. इस हादसे में अर्जुन सिंह, नीतू और एक अन्य महिला घायल हो गई.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी हिंसा के बाद उत्तराखंड के कई जिलों में अलर्ट, दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश
Back to top button