UTTARAKHAND

उत्तराखंड: 19 साल की युवती ने की खुदकुशी..सुसाइड नोट में लिखा मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती

देहरादून से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है. यहां क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक 19 साल की युवती ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली.

देहरादून से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है. यहां क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक 19 साल की युवती ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया, कंट्रोल रूम से मोहब्बबेवाला में एक युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी. पुलिस जब घर पहुंची तो युवती के पिता सुनील शर्मा मौजूद थे. उन्होंने बताया, वह एक कंपनी में काम करते हैं. उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं हुई. बेटी संजना शर्मा (19) अपने भाई के साथ घर पर थी. उन्होंने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया. 

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस में सरकार ने लिया बड़ा फैसला,  परिजनों ने सरकार का जताया आभार

जब वह घर पंहुचे तो कमरे का दरवाजा बंद था. खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए. संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी. दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए. लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें लिखा था मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो..मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती. . पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. उसके मोबाइल की जांच की जा रही है.

Back to top button