UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रक, 2 लोगों की मौत, 7 घायल

दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आज देवप्रयाग से सामने आ रही है जहाँ तीन धारा के समीप एक ट्रक 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा है.

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की दुखद खबर सुनने को ना मिल रही हों। लगातार सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आज देवप्रयाग से सामने आ रही है जहाँ तीन धारा के समीप एक ट्रक 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा है. ट्रक में 9 लोग सवार थे. इनमें से 7 लोगों को एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया है. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. 7 घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग भर्ती किया गया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने सदन में पेश किया 5440.43 करोड़ का अनुपूरक बजट

ये भी पढ़ें: – प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, जानें घोषणा पत्र की खास बातें

Back to top button