UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, अगले दो दिन इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संम्भावना है.

उत्तराखंड में ठंड के मौसम में इस बार ज़रूरत से ज़्यादा बर्फबारी और खासी बारिश हो जाने से अब लोग सर्दी से निजात पाने का रस्ता देख रहे हैं. लेकिन इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य और इससे सटे हिंद महासागर पर कम दबाव का एक क्षेत्र बना है, साथ ही जम्मू कश्मीर व लद्दाख के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ का असर है, जिसके चलते उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है. जिसके चलते रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संम्भावना है. ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Back to top button