उत्तराखंडगढ़वाल

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 5 श्रद्धालुओं की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री और एक पायलट शामिल थे। घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गंगनानी क्षेत्र में हुआ, जब हेलीकॉप्टर गंगोत्री धाम की ओर जा रहा था।

हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री और एक पायलट शामिल थे। घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

प्रशासन की तेज कार्रवाई के बावजूद नहीं बच पाई जान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने और दुर्घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: प्रेमिका से शादी न होने से परेशान सेना के जवान ने की आत्महत्या, परिजनों मचा कोहराम

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्री मुंबई से और दो आंध्र प्रदेश से थे। पायलट की पहचान कैप्टन रॉबिन सिंह के रूप में हुई है, जिनकी भी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

हादसे की जांच
प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हेलीकॉप्टर का संचालन एयरो ट्रांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।

यह हादसा चारधाम यात्रा के दौरान हुआ है, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम की यात्रा पर हैं। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की अपील की है।

दुर्घटना स्थल: गंगनानी क्षेत्र, उत्तरकाशी

मृतकों की संख्या: 5

Back to top button