UTTARAKHAND

उत्तराखंड: जंगल में घास लेने गई महिला पर हाथी ने किया  हमला, सूंड से उठाकर पटका..महिला के मौत

नैनीताल में रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी.

गुस्सा वैसे तो अक्सर मनुष्य की प्रवृत्ति माना जाता है मगर कभी-कभी यह जानवरों के बीच भी देखा जा सकता है. रामनगर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है. नैनीताल में रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी. हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.  जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब साढ़े चार बजे जंगल की ओर जा रही थी. तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया. महिला भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया और उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2 जिलों के कप्तान समेत चार पुलिस अधिकारी बदले..देखें लिस्ट
Back to top button