UTTARAKHAND

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उत्तराखंड सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक और महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

उत्तराखंड की धामी सरकार की आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है. आपको बता दें की इस बैठक कई जरूर मुद्दों पर चर्चा होने की पूरी संभावना है, क्योंकि 29 नवंबर से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है. यह बैठक सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में होगी. CM  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उत्तराखंड सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक और महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. 

बैठक में राजकीय सेवा में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है. इसके अलावा शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, नर्सिंग भर्ती नियमावली को मंजूरी, खनन नीति में वन स्टेट वन रॉयल्टी का प्रावधान, पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश के लाभ का प्रस्ताव भी बैठक में चर्चा के लिए लाया जा सकता है. आवास विकास विभाग, राजस्व, लोनिवि, गृह विभाग से संबंधित प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें -  परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही के रिक्त पदों की सूची जारी, UKSSSC कराएगा 18 को अभिलेखों का सत्यापन
Back to top button