UTTARAKHAND

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर.. 20 मई को देहरादून से यह चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

मोतीचूर यार्ड में पीएनआई और एनआई कार्य के लिए 12 से 20 मई तक ब्लॉक रहेगा. जिसके चलते देहरादून तक जाने वाली चार ट्रेनें 20 मई को रद्द रहेंगी.

रेल यात्रियों के लिए एक परेशान करने वाली खबर है. मोतीचूर यार्ड में पीएनआई और एनआई कार्य के लिए 12 से 20 मई तक ब्लॉक रहेगा. जिसके चलते देहरादून तक जाने वाली चार ट्रेनें 20 मई को रद्द रहेंगी. जबकि ऋषिकेश जाने वाली छह ट्रेनें 17, 19 और 20 मई के बीच हरिद्वार तक ही आएंगी और यहीं से रवाना होंगी. उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12092 काठगोदाम- देहरादून, ट्रेन 12091 देहरादून-काठगोदाम, ट्रेन 04374 देहरादून-सहारनपुर, ट्रेन 04373 सहारनपुर-देहरादून 20 मई को रद्द रहेगी. जबकि ट्रेन संख्या 12017 नई दिल्ली- देहरादून 20 मई को देहरादून के स्थान पर हरिद्वार तक ही आएगी. 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से शर्मनाक खबर: किराएदार ने पालतू बिल्ली को बनाया हवस का शिकार, रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

हरिद्वार से देहरादून के बीच रद्द रहेगी. ट्रेन 19031 अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश 19 को योगनगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार तक ही चलेगी. देहरादून से हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 19032 योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद 20 मई को योग नगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से अहमदाबाद के लिए चलेगी. योगनगरी ऋषिकेश से हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम 18 और 20 मई को योग नगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से प्रयाग राज संगम के लिए चलेगी. योगनगरी ऋषिकेश में हरिद्वार के मध्य रद्द रहेगी.

Back to top button