UTTARAKHAND

आठ माह से वेतन का इंतजार कर रहे कृषि सहायकों ने की कृषि मंत्री से मुलाकात,मंत्री ने जल्द कारवाई के दिए निर्देश

देहरादून

जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत कृषि सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय मे मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कृषि सहायकों को पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री से मानदेय में वृद्धि करने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने कृषि सहायकों को उपनल कर्मचारियों की तरह वेतन देने, आकस्मिक मृत्यु पर जीवन बीमा योजना लागू करने, राज्य कर्मचारियों की तरह गोल्डन कार्ड सुविधा देने और सेवा में रहते हुए असमय निधन होने पर आश्रित को नौकरी देने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 44 घंटे बाद मिली लापता SDM अनिल चन्याल की लोकेशन, DM को फोन करके कहा जल्द लौटूंगा

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुन निदेशक कृषि को शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार कृषि सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

Back to top button