UTTARAKHAND

गैरसैंण की उपेक्षा से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष, धरना प्रदर्शन व चक्काजाम की घोषणा

चमोली

गैरसैंण की उपेक्षा से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष ने की धरना प्रदर्शन व चकाजाम की घोषणा,पूर्व CM हरीश रावत होंगे शामिल

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष ने राजधानी परिक्षेत्र की उपेक्षा कर लेकर आगामी 27 अप्रैल से गैरसैंण रामलील मैदान में धरना प्रदर्शन करने के साथ ही चंद्र सिंह गढ़वाली चौराहे पर सांकेतिक चक्का जाम किये जाने का ऐलान किया। गैरसैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा की ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र के विकास को लेकर सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये को अब सहन नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा की गैरसैंण की अनदेखी पर होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों से सभी मोर्चों के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

उन्होंने कहा की ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र के विकास तो दूर सरकार मुलभूत आवश्यकताओं को लेकर भी गंभीर नहीं है।एक तरफ लंबे समय से बन रही गैरसैंण पेयजल योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है जिससे गर्मियों के शुरूआती दिनों में ही पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।वहीं झील निर्माण को लेकर सरकार केवल सर्वे करने तक ही अटकी हुई है।सड़क दुर्दशा को लेकर उन्होंने कहा की गैरसैंण से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन करने की घोषणाएं तो आए दिन होती हैं,लेकिन सड़क पर बने गढ्ढों में चलना मुश्किल हो गया है।गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बावजूद बजट सत्र न किया जाना पहाड का अपमान है।गैरसैंण अस्पताल को उपजिला चिकित्सालय का दर्जा देकर सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनिशियनों की तैनाती करना ही भूल गयी- मोहन सिंह भंडारी, अध्यक्ष नगर, पंचायत

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की शिष्टाचार भेंट
Back to top button