UTTARAKHAND

22 मई को खुलेंगे श्रीहेमकुंड साहिब के कपाट, एक दिन में 5 हजार श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन

हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की दर्शन की संख्या को निर्धारित कर दिया गया है. यहां अब एक दिन में पांच हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे.

सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई दिन रविवार को 10:30 बजे खुलेंगे. वही अब हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की दर्शन की संख्या को निर्धारित कर दिया गया है. यहां अब एक दिन में पांच हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे. ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा के मुताबिक, चारधाम के साथ ही राज्य के पांचवें धाम श्रीहेमकुंड साहिब में भी रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की आमद की संभावना है. लिहाजा, व्यवस्थाओं को मुकम्मल और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने के तहत यह फैसला लिया है.

इससे श्रद्धालुओं के लिए इंतजामों को बेहतर रखने में प्रबंधन और प्रशासन को सहायता मिलेगी. आपको बता दें की ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में रजिस्ट्रेशन के इंतजाम किए गए हैं. साथ ही श्रद्धालु यात्रा पर आने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट registrationandtouristcare.ukgov.in और एप्लीकेशन tourist care uttarakhand के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण प्रपत्र दिखाकर ही श्रद्धालुओं को गोविंद घाट से पैदल मार्ग तय करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहाँ महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Back to top button