UTTARAKHAND

देवभूमि पत्रकार यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

देहरादून।

राजधानी देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में देव भूमि पत्रकार यूनियन का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने शिरकत की कार्यक्रम में सूचना आयुक्त योगेश भट्ट और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी और जिला इकाई  के सभी सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के द्वारा शपथ दिलाई गई।

ऋतु खंडूरी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड

वही ऋतु भूषण खंडूरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और उन्होंने कहा कलम की ताकत हमेशा क्रांति लाई है और समाज व देश को आगे बढ़ाने का काम किया है, लोगों के अंदर राष्ट्र की भावना जागृत करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है ,उन्होंने कहा हमारा संकल्प वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा में आई महिला से दुष्कर्म, नशे के इंजेक्शन देकर कई दिनों तक की हैवानियत
Back to top button