UTTARAKHAND

देहरादून: कल विधानसभा सत्र को लेकर किया गया रूट डायवर्ट, रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें

29 मार्च 2022 से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून शहर का यातायात प्लान डायवर्ट किया जाएगा. जिससे राजनीतिक पार्टियों के जुलूस और धरना प्रदर्शन से आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े. साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी.


विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन / रैली आदि के दृष्टिगत यातायात / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किये गये है.-

  • प्रगति विहार बैरियर
  • शास्त्रीनगर बैरियर
  • बाईपास बैरियर
  • डिफेंस कालोनी बैरियर
  • विधान सभा तिराहा बैरियर

कैसा रहेगा ट्रैफिक प्लान-

  • आईएसबीटी से आने वाले सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दुधली रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
  • यातायात दबाव की स्थिति मे जोगीवाला से आने वाले संपूर्ण यातायात को रिस्पना पुल से बाईपास की ओर डायवर्ट करते हुए सभी वाहनों को माता मंदिर रोड से धर्मपुर की ओर भेजा जाएगा.
  • प्रगति विहार बैरियर बन्द होने के दौरान देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालानी मोड़ / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे.
  • धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आई0एस0बी0टी0 की ओर भेजा जायेगा.
  • मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा.
  • शास्त्री नगर बैरियर बन्द होने के दौरान मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से 06 नम्बर पुलिया से फव्वारा चौक , आराघर, ई0सी रोड होते हुए देहरादून भेजा जायेगा.
  • जुलुस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा साथ ही फव्वारा चोक 6 no. पुलिया की ओर यातायात डाइवर्ट किया जायेगा.
  • प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जायेगें.
  • यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने यातायात को डोईवाला से दूधली रोड से बाई पास रोड पर लाया जाएगा.
  • डिफेंस कालोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कालोनी थाना कट से पुरानी बाईपास चौकी की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
  • स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत वाहनों को विशेष परिस्थितियों मे ही डायवर्ट किया जायेगा.
  • सामान्य स्थिति में व्यक्गित वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जायेगा, परन्तु व्यवसायिक वाहनों को लगातार डायवर्ट किया जायेगा, वे किसी भी दशा में विधानसभा की ओर नही जायेगें .
  • उच्चाधिकारीयों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जायेगा तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है.
  • नोट- आपातकालीन सेवा जैसे एम्बुलेंस, फायर सर्विस, नगर निगम एवं अन्य सरकारी / अनुमन्य वाहनों आदि को उक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रखा जायेगा.
यह भी पढ़ें -  केरल में नए वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की SOP
Back to top button